Home: ग्रेटर नोएडा क्राइम
लुहारली टोल प्लाजा दादरी पर गुंडागिर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है

लुहारली टोल प्लाजा दादरी पर गुंडागिर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है

ग्रेटर नोएडा | क्राइम | 2/6/2024, 6:47 AM | Ground Zero Official

आज दिनांक 05/02/2024 समय लगभग शाम 5 :00 बजे दो - तीन बाइक पर सबार 7 -8  लोगो ने टोल शिफ्ट इंचार्ज पर जानलेबा हमला किया। बताया जा रहा है कि टोल शिफ्ट इंचार्ज टोल से गेस्ट हाउस जा रहा था तभी वंहा पर घात लगाए बैठे बाइक सबार लोगो ने टोल कर्मी पर लाठी -डंडो, चाकू और देसी कट्टे के साथ जान लेबा हमला किया जिसमे टोल कर्मचारी के सर में काफी गंभीर चोट है और बाकी शरीर पर भी  लाठी -डंडो और धारदार हथियार से काफी चोट पहुची है। वे लोग राहगीरों को देख वंहा से भाग निकले। अभी टोल कर्मचारी का जिला चिकित्सालय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमे पुलिस मामले की जाँच कर और कठोर कारवाही का आश्वासन दे रही है। देखा जा रहा कि टोल प्लाजा पर गुंडई लोग पुलिस से बेखौफ होकर इस तरह घटना को अंजाम दे रहे है। और इस तरह की घटना पहले भी कई बार कर चुके है जंहा एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिए काफी प्रयास कर रही है लेकिन ये गुंडई लोग आये दिन कानून से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। जिससे कानून व्यवस्थ ख़राब हो रही है।

LATEST