Home: नोएडा सामान्य
समाजवादी पार्टी की पांचवीं सूची जारी, गौतमबुद्ध नगर से इन्हें बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी की पांचवीं सूची जारी, गौतमबुद्ध नगर से इन्हें बनाया उम्मीदवार

नोएडा | सामान्य | 3/16/2024, 7:33 PM | Ground Zero Official

गौतमबुद्ध नगर में इस बार चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेंद्र नागर को मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा से डॉ. महेश शर्मा चुनाव मैदान में हैं। इससे गौतमबुद्ध नगर में चुनावी लड़ाई दो डॉक्टरों के बीच हो गई है। फिलहाल गौतमबुद्ध नगर से केवल समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कौन हैं महेंद्र नागर?

महेंद्र नागर भी डॉक्टर हैं। वह पहले कांग्रेस में थे। वे लंबे वक्त तक गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। महेंद्र नागर ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा ज्वाइन की थी। 

इस बार जीते महेश तो होगी हैट्रिक

भाजपा ने एकबार फिर अपने मौजूदा सांसद डॉ. महेश शर्मा पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। डॉ. महेश शर्मा साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। यदि इस बार भी वह गौतमबुद्धनगर सीट से जीत जाते हैं तो उनकी हैट्रिक होगी। दिल्ली से सटी यह सीट बसपा सुप्रीमो मायावती का गृहनगर भी है। कुछ वर्षों पहले तक इस सीट पर बसपा का दबदबा था लेकिन धीरे-धीरे उसका दबदबा जाता रहा।

इस सीट से कांग्रेस और सपा अब तक मायूसी

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। गठबंधन के तहत गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट सपा के खाते में थी। इस सीट पर सपा पहली बार कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में है। इसके पहले वर्ष 2019 में सपा और बीएसपी गठबंधन से बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। यह गठबंधन तब दूसरे नंबर पर रहा था। इस सीट से अभी तक एक बार भी सपा और कांग्रेस अपनी जीत दर्ज नहीं करा सकी है। 

LATEST