Home: उत्तराखण्ड सामान्य
उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: बदरीनाथ विधायक भाजपा में हुए शामिल, एक और वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: बदरीनाथ विधायक भाजपा में हुए शामिल, एक और वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

उत्तराखण्ड | सामान्य | 3/17/2024, 3:53 PM | Ground Zero Official

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए एक लाइन में इस्तीफा सौंपा है।राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की है।

ये माना जा रहा है कि​राजेंद्र भंडारी दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस सीट पर चुनाव हार चुके हैं। चमोली जिले की बदरीनाथ सीट एक मात्र सीट थी जो कि चमोली में कांग्रेस के पास थी। राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के बाद अब ये सीट भी खाली हो जाएगी।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी इस्तीफा दे दिया है। 2022 की विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। 2022 में धन सिंह नेगी ने टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। धन सिंह की भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज है।

तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस छोडकर भाजपा ज्वाइन की है। कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे चुके हैं। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ,पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।

LATEST