Home: नोएडा क्राइम
Noida Encounter: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल, चोरी की बाइक; तमंचा और कारतूस बरामद

Noida Encounter: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल, चोरी की बाइक; तमंचा और कारतूस बरामद

नोएडा | क्राइम | 3/18/2024, 6:03 PM | Ground Zero Official

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। उस पर एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आराेपी जिला सहारनपुर का रहने वाला है। उस पर अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहा था बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना फेस 2 पुलिस भंगेल कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह नाले की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

एक बाइक, लूटे गये मोबाइल, एक तंमचा सहित अवैध असलहा जब्त

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आदित्य खारी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, लूटे गये मोबाइल, एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

LATEST