Home: नोएडा क्राइम
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ दिल्ली में लूट-चोरी करने वाला, तमंचा और कारतूस बरामद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ दिल्ली में लूट-चोरी करने वाला, तमंचा और कारतूस बरामद

नोएडा | क्राइम | 3/18/2024, 6:24 PM | Ground Zero Official

नोएडा। कोतवाली फेज-वन पुलिस की रविवार देर रात दिल्ली में लूट व चोरी की वारदात करने वाले शातिर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली टांग में लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से दिल्ली से चुराई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम सेक्टर-14ए फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका।

बदमाश की टांग में लगी गोली

पुलिस को देखकर सेक्टर-14ए के पीछे नाले की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लग गई। जिसमें वह घायल हो गया।

बदमाश की पहचान दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र के अखाड़े वाली गली ब्रह्मपुरी के नावेद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नावेद शातिर चोर और लुटेरा है। उसके खिलाफ दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना, कोतवाली दिल्ली, मंडावली, लाहोरी गेट, न्यू उस्मानपुरी आदि में लूट व चोरी के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं।

LATEST