Home: खेल खेल
मोहम्मद शमी की जगह IPL खेलेंगे संदीप वॉरियर... मुंबई इंडियंस में आए 17 साल के क्वेना मफाका

मोहम्मद शमी की जगह IPL खेलेंगे संदीप वॉरियर... मुंबई इंडियंस में आए 17 साल के क्वेना मफाका

खेल | खेल | 3/21/2024, 8:53 AM | Ground Zero Official

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से ठीक पहले गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। गुजरात की टीम ने अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह संदीप वारियर को अपने खेमे में शामिल किया है। शमी को विश्व कप 2023 में चोट लगी थी। इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पैर की सर्जरी का भी अपडेट दिया था। ऐसे में वह आईपीएल से बाहर होने के साथ-साथ इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप से भी बार हो गए हैं।

इस तरह गुजरात टाइटंस की टीम ने उनकी जगह संदीप वारियर को शामिल किया है। टीम इंडिया के लिए 2021 में टी20 डेब्यू कर चुके संदीप घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। वहीं आईपीएल की बात करें तो संदीप को गुजरात टाइटंस से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम में भी रह चुके हैं। हालांकि, इन तीनों ही टीमों में उन्हें उतना एक्सपोजर नहीं मिल सका था। ऐसे में अब उम्मीद है कि गुजरात की टीम में संदीप वारियर को निखरने का मौका मिले।

मुंबई में आया जूनियर रबाडा

गुजरात के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपने चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। मुंबई की टीम में शामिल दिलशान मधुशंका चोटिल होने के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह टीम ने साउथ अफ्रीका के लिए अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले क्वेना मफाका को अपने साथ जोड़ा है।

क्वेना मफाका ने अंडर-19 विश्व कप में अपनी तूफानी रफ्तार वाली गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया था। क्वेना को साउथ अफ्रीका के जूनियर रबाडा के नाम भी जाना जाता है। ऐसे में मधुशंका के चोटिल होने के बाद अब क्वेना को आईपीएल में एंट्री हो गई है।

LATEST