Home: दिल्ली क्राइम
'चाहे मैं जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है', गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल का आया पहला बयान

'चाहे मैं जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है', गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल का आया पहला बयान

दिल्ली | क्राइम | 3/22/2024, 7:01 PM | Ground Zero Official

दिल्ली शराब नीति में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। केजरीवाल ने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान कोर्ट परिसर में अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि मैं चाहे जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। केजरीवाल के इस बयान पर वहां मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ताली बजाने लगे। 

ईडी ने मांगी केजरीवाल की रिमांड

बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की दस दिन की रिमांड मांगी है। रिमांड पर दोनों तरफ से गरमा-गरम बहस हुई।

केजरीवाल के वकील ने दी ये दलील

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील दी कि जांच में शामिल अब तक 50 फीसदी लोगों ने केजरीवाल का नाम नहीं लिया। वहीं 82 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के साथ किसी डीलिंग का जिक्र नहीं किया। जो लोग सरकारी गवाह बन जाते है, अगले दिन उनकी  पीठ में दर्द हो जाता है। ईडी तब उनकी ज़मानत अर्जी  का विरोध नहीं करती है। मनमाफिक बयान दिलाने की एवज में  गवाहों को जमानत दिलवा देना ईडी का अब नया काम बन गया है। ये अदालत किसी रबर स्टाम्प की तरह काम नहीं कर सकती। जिसकी जितनी रिमांड मांगी जाए उतनी दे दी जाए।

सिंघवी ने कोर्ट से कही ये बात

सिंघवी ने कहा कि शरद रेड्डी ने कहा है कि उसने विजय नायर को कोई पैसा नहीं दिया। ये बयान दो साल पहले 9 सितम्बर 2022 को दिया गया था। शरद रेड्डी को गिरफ्तार भी इसलिए किया गया कि वो केजरीवाल का नाम नहीं ले रहा था। सिंधवी ने कहा आप मुझे बिना किसी कारण के गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। पीएमएलए अभी भी भारत का अधिनियम है, किसी अन्य देश का नही है। 

ईडी पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से कहा कि ईडी का अब नया तरीका है। पहले  गिरफ्तार करो, फिर उनको सरकारी गवाह बनाकर मनमाफिक बयान हासिल करो। एसकी एवज मैं उनहें ज़मामत मिल जाती है। भारत के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि उनकी पार्टी के पहले चार नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। ऐसा लगता है जैसे पहला वोट डालने से पहले ही आपको नतीजे पता चल गए हों। सिंधवी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले है। चुनाव के लिए नॉन लेवल फील्ड बनाया जा रहा है।

LATEST