Home: उत्तराखण्ड क्राइम
टिहरी में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल

टिहरी में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल

उत्तराखण्ड | क्राइम | 3/31/2024, 3:58 PM | Ground Zero Official

उत्तराखंड के टिहरी में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची तीन लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। दस घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए। 

LATEST