Home: नोएडा क्राइम
Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना ने जताया खतरा, जेल में हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया

Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना ने जताया खतरा, जेल में हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया

नोएडा | क्राइम | 4/29/2024, 12:03 PM | Ground Zero Official

ग्रेटर नोएडा : स्क्रैप माफिया रवि काना ने जेल में अपनी जान को खतरा बताया है। रवि काना इनदिनों गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बन्द है। स्क्रैप माफिया को सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से जेल में काना को हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन बैरक की CCTV से लगातार निगरानी कर रहा है।

2015 में रवि काना के भाई हरेंद्र नागर की सुंदर भाटी ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में सुंदर भाटी समेत अन्य आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई थी।

रवि काना ने जेल प्रशासन को बताया कि मेरे भाई की हत्या की वजह से चल रही है दुश्मनी।लुक्सर जेल में सुंदर भाटी का भतीजा अनिल और अन्य बदमाश बंद हैं।

LATEST