महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप

महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ ने एक बार फिर दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा और सभी विद्यार्थी मेरिट के साथ उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र दीपांशु ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा अनुजा ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा पायल ने 457 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सच्ची लगन और मेहनत के साथ किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। भूना मोड़ पर ट्रैफिक जागरूकता की नई पहचान : एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के व्यस्त भूना मोड़ पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता बूथ स्थापित किया है। इस बूथ का उद्घाटन *पुलिस...
Continue Reading

फतेहाबाद | रोडवेज चालक पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का रोष : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | आंदोलन की चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
फतेहाबाद | 6 जून को फतेहाबाद से दादूपुर रोड पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस के चालक देवीलाल पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद चालक की ओर से सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस द्वा...
Continue Reading

रोहतक | डी-पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप: जूते के शोरूम से शुरू हुई आग, चार दुकानों तक फैलीं लपटें, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रोहतक | डी-पार्क क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह...
Continue Reading
Advertisement

Trending