नांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव

नांगल चौधरी। दोस्तपुर गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। लूजोता मोड़ पर गांव का नाम दर्शाने वाला साइन बोर्ड नहीं होने के कारण राहगीरों, बाहरी लोगों और वाहन चालकों को गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को सही रास्ता पूछना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी।

लुजोता मोड पर पहले लगा बोर्ड

लुजोता मोड पर पहले लगा बोर्ड

इस समस्या को गांव के सरपंच बाबरुभान ने गंभीरता से उठाया और संबंधित विभाग के समक्ष मामला रखा। वहीं, ग्राउंड जीरो न्यूज ने भी जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की और पुराने बोर्ड को हटाकर नया साइन बोर्ड स्थापित कर दिया।

समस्या का समाधान कर अब लगाया गया नया बोर्ड

समस्या का समाधान कर अब लगाया गया नया बोर्ड

नए बोर्ड पर अब दोस्तपुर गांव का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को गांव की पहचान करने में आसानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण सुविधा है, जिससे गांव की पहचान भी मजबूत होगी और लोगों को मार्गदर्शन भी मिलेगा।

ग्रामीण सरजीत, दीपक, विकास, छोटेलाल, अंकित, नरेंद्र और जीतू ने इस कार्य के लिए सरपंच बाबरुभान, पीडब्ल्यूडी विभाग और ग्राउंड जीरो न्यूज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक पहुंचाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि गांव का विकास और सुविधाएं लगातार बेहतर होती रहें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मंजीत सोनी
|
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से वेद प्रचार मंडल द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री धर्मवीर जी ने पूरी टीम की घोषणा करते हुए...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन

नितिन यादव
|
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जिले के टॉपर छात्र दीपांशु
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जिले के टॉपर छात्र दीपांशु
नांगल चौधरी | जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के 10वीं कक्षा के होनहार छात्र दीपांशु ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने सपनों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। छात्र ने अपनी आंखों में बड़ा सपना संजो रखा है। वह भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस ...
Continue Reading
Advertisement

Trending