ज़िला
नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार
नूंह। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध बीयर से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह अपनी टीम के साथ नूंह-होडल रोड स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर में भारी मात्रा में बीयर भरकर राजस्थान की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सूबे सिंह ने बिना समय गंवाए पैप्सी प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू करा दी।

नूंह में पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध बीयर से भरा कंटेनर
कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन चौकी प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव कोटला निवासी आसिफ के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान कंटेनर से 513 पेटी टुबर्ग बीयर और 140 पेटी थंडर बोल्ट बीयर बरामद हुई। कुल 653 पेटियों में 15,672 बीयर कैन मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बीयर परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

नूंह पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी की कोशिश, भारी मात्रा में बीयर बरामद।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा है और स्थानीय लोगों ने भी चौकी प्रभारी सूबे सिंह व उनकी टीम की सतर्कता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे
नूंह। हरियाणा में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव : MLA आफताब ने राज्य सरकार को पत्र भेजा
नूंह मेवात | 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु बेहाल : बिछौर-नीमका के बीच 3 किमी तक नहीं पानी छांव की व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी20 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
निजामपुर4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप