फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

फतेहाबाद | भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं को बारीकियां सिखाने के लिए अग्रोहा शक्ति पीठ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर आज (रविवार) को भी जारी रहेगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सत्र में नेताओं ने बारीकियां सिखाई। कार्यकर्ताओं को गायक गुरदास मान के गाने भी सुनाए गए।

अग्रोहा शक्तिपीठ में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नेता और कार्यकर्ता।

अग्रोहा शक्तिपीठ में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नेता और कार्यकर्ता।

इन गानों पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमे

वरिष्ठ नेता मदन गोपाल ने विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने वैचारिक अधिष्ठान और प्रवीण जैन ने चुनाव प्रबंधन विषय पर व्यावहारिक जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी डॉ.सतीश पूनिया व जवाहर सैनी ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों के बारे में बताया।

इस शिविर में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, वर्ग प्रमुख भारत भूषण मिढ़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की बारीकियां सिखाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को बीजेपी के इतिहास, विचारधारा से भी अवगत करवाया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

इस शिविर में 12 अलग-अलग सत्र रखे गए हैं। जिनमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को जानकारियां दी जा रही है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा व कार्यपद्धति से और अधिक मजबूत रूप से जोड़ना है। भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करती आई है।

कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें।

आज दूसरे दिन जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा चराईपौत्रा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललौदा, सुभाष खिचड़ समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
नूंह। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध बीयर से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते चालक को भ...
Continue Reading

नूंह। हरियाणा में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव : MLA आफताब ने राज्य सरकार को पत्र भेजा

बबीता वर्मा
|
विधायक आफ़ताब अहमद
विधायक आफ़ताब अहमद
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले के विधायक आफ़ताब अहमद ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव करने का अनुरोध किया है। पत्र में विधायक ने स्पष्ट किया कि अधिकृत हिलाल कमिटी और केंद्रीय हिलाल कमिटी के निर्णय अनुसार इस बार ईद-उल-जुहा 28 मई...
Continue Reading

नूंह मेवात | 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु बेहाल : बिछौर-नीमका के बीच 3 किमी तक नहीं पानी छांव की व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल

बबीता वर्मा
|
पानी और छांव की व्यवस्था नहीं
पानी और छांव की व्यवस्था नहीं
नूंह मेवात |  जिले से गुजर रही ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा में हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं, लेकिन बिछौर और नीमका गांव के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। भीषण गर्म...
Continue Reading
Advertisement

Trending