ज़िला
नांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से वेद प्रचार मंडल द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री धर्मवीर जी ने पूरी टीम की घोषणा करते हुए समाज में वेदों के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित आर्य महा-सम्मेलन
नई टीम में मुखत्यार आर्य को उप प्रधान, प्रकाश आर्य को सचिव तथा सरस्वती विद्या मंदिर की प्राचार्य वंदना यादव को महिला प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जिम्मेदारी को लेकर वंदना यादव ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं बल्कि महिलाओं को जागरूक, संस्कारित और सशक्त बनाने का बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास जताया गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

प्रकाश आर्य को सचिव तथा सरस्वती विद्या मंदिर की प्राचार्य वंदना यादव को महिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपनी संस्कृति, संस्कार और वैदिक ज्ञान से जोड़ना बेहद जरूरी है। समाज तभी मजबूत होगा जब महिलाएं अपनी परंपराओं को जीवित रखेंगी और नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति का मार्ग दिखाएंगी। वंदना यादव ने कहा कि वे जिले की महिलाओं को आत्मविश्वास, संस्कार और वैदिक विचारधारा से जोड़ने का हर संभव प्रयास करेंगी।
आओ लौट चलें वेदों की ओर का संदेश लोगों को वैदिक संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। आर्य समाज स्थापना के 150वें वर्ष और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले आर्य महा-सम्मेलन को लेकर भी जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक वेद प्रचार मंडल, आर्य समाज महेंद्रगढ़ एवं महिला आर्य समाज द्वारा समाज में वैदिक विचारधारा फैलाने और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। नई टीम के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जिले में वेद प्रचार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
भगवान से प्रार्थना है कि वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ की पूरी टीम पूरे जोश, उत्साह और समर्पण के साथ जिलेभर में वैदिक संस्कृति का शानदार प्रचार करे तथा समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करे।
नांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
नांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
अटेली22 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नारनौल4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल