अटेली। युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में 1 ओर आरोपित गिरफ्तार : वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| अटेली
अटेली में युवक के अपहरण और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
अटेली में युवक के अपहरण और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

अटेली। पुलिस ने थाना अटेली क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 मई को एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान साहिल वासी सिलारपुर के रूप में हुई। जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की है। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस टीम ने दिनांक 21 मई को 3 आरोपितों राजपाल, अंकित और मनोज (तीनों निवासी मोहम्मदपुर, अटेली) को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में वारदात में प्रयोग किए गए डंडे बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि आपस में हुई कहासुनी को लेकर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दिनांक 17 मई की रात का है। पुलिस को दी गई शिकायत में निलेश निवासी मोहम्मदपुर ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे जब वह अपने दोस्तों के साथ खेत के पास बैठा था, तब एक गाड़ी में आए कुछ युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दीं, जिससे उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।

उसी रात आरोपियों ने निलेश को फिर से घर के बाहर बुलाया। जब निलेश और उसका दोस्त कृष्ण वहां पहुंचे, तो आरोपितों ने गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की।

इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोपित जबरदस्ती निलेश को अपनी गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसे लाठी व पाइप से पीटा और गांव के श्मशान घाट के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर थाना अटेली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान : श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने पाठ्य सामग्री व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुजरवास स्थित ट्रस्ट कार्यालय, ओम गार्डन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े 12 वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र ...
Continue Reading

मंडी अटेली | राता कला में कृषि बिजली कटौती से किसान परेशान : रात्रि सप्लाई बहाल करने की मांग तेज

जितेंद्र सोलंकी
|
राता कला बिजली कटौती समस्या
राता कला बिजली कटौती समस्या
मंडी अटेली | क्षेत्र के गांव राता कला में कृषि लाइन की बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलग-अलग शेड्यूल में बिजली सप्लाई दिए जाने से ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। गांव के कि...
Continue Reading

अटेली मंडी | धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट : टैंकरों के सहारे लोग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जितेंद्र सोलंकी
|
धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में पेयजल संकट
धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में पेयजल संकट
अटेली मंडी | क्षेत्र के धनुंदा से अंडरपास तक बसे कस्बा वासी इन दिनों भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नि...
Continue Reading
Advertisement

Trending