नारनौल। छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक : दुर्गा शक्ति टीम ने बताए कानूनी अधिकार | गुड टच-बैड टच पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।

नारनौल। स्थानीय पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों के प्रति सशक्त करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व और संचालन दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी तथा उनकी टीम द्वारा किया गया।

नारनौल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देती दुर्गा शक्ति टीम।

नारनौल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देती दुर्गा शक्ति टीम।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के कानूनी व व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे समाज में सुरक्षित और निडर होकर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक मीनाक्षी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए विशेष रूप से बनाए गए डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की विस्तृत कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि यदि कोई छात्रा या महिला कहीं अकेले यात्रा कर रही है और उसे सुरक्षा को लेकर कोई भी आशंका होती है, तो वह तुरंत 112 डायल कर सकती है।

इस सुविधा के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा उनकी पूरी यात्रा की निगरानी की जाती है, जिससे गंतव्य तक उनकी सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही, शारीरिक सुरक्षा और जागरूकता के लिहाज से टीम ने गुड टच और बैड टच विषय पर बहुत ही सरल भाषा में छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें असहज महसूस कराता है, तो वे बिल्कुल न डरें और तुरंत अपने शिक्षकों, माता-पिता या पुलिस से इसकी शिकायत करें।

डिजिटल युग में तकनीक के इस्तेमाल और उसके खतरों को ध्यान में रखते हुए टीम ने साइबर अपराधों पर भी गंभीरता से चर्चा की। दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क किया। उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

इसके अतिरिक्त, यदि कोई साइबर ठगी या ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाता है, तो तुरंत मदद प्राप्त करने के लिए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को अपराध सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनस्वास्थ्य विभाग में करोड़ों के कथित घोटाले का मामला गरमाया : पाइप लाइन से मोटर तक “बिलों का खेल” जांच के घेरे में | शिकायत पर विभागीय जांच शुरू

हरविन्द्र यादव
|
शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता
नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बिलिंग को लेकर उठा विवाद अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है। पाइप लाइन लीकेज, मोटर रिवाइंडिंग, स्ट्रीट लाइट, वाल्व, मैनहोल, आरसीसी स्लैब और अन्य म...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

नारनौल | बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान : दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल के बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर चेकिंग अभियान चलाती पुलिस टीम।
नारनौल के बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर चेकिंग अभियान चलाती पुलिस टीम।
नारनौल | सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना शहर नारनौल प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित चाइनीज मांझा क...
Continue Reading
Advertisement

Trending