ज़िला
फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी
फतेहाबाद | भूना थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर और एक लाठी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ढाणी डूल्ट निवासी बलजीत सिंह और उसके बेटों सुरेंद्र कुमार व मोनू के रूप में हुई है।
भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ढाणी डुल्ट निवासी लीलूराम ने शिकायत में बताया था कि वह स्कूटी पर गांव जा रहा था। इसी दौरान आरोपी मोनू ट्रैक्टर लेकर आया और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि मोनू ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर आरोपी बलजीत सिंह और सुरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर लीलूराम को घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
हमले में घायल लीलूराम को पहले उपचार के लिए सीएचसी भूना ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 15 मई को बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे
नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार
नूंह। हरियाणा में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव : MLA आफताब ने राज्य सरकार को पत्र भेजा
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
कनीना4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल