ज़िला
सतनाली | मार्केट में बंदरों का आतंक : दुकानों में घुसकर सामान कर रहे नुकसान | राहगीरों में डर का माहौल
सतनाली | कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बंदरों के झुंड बाजार में दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तथा आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान कर रहे हैं। इससे दुकानदारों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बंदर अचानक दुकानों में घुस जाते हैं और खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। कई बार बंदर ग्राहकों के हाथ से सामान छीन लेते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों में खासा डर बना रहता है। बाजार में आने वाले राहगीरों को भी बंदरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि कई बार बंदरों द्वारा दुकानों के शीशे, बोर्ड और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। दिनभर बाजार में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि बाजार में लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
दुकानदारों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है, ताकि सतनाली बाजार में आमजन और दुकानदार सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर सकें।
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
सतनाली | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों का सौंपा ज्ञापन
सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर होगी रणनीति तय : सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में कल विशेष बैठक | आंदोलन की रूपरेखा पर होगा मंथन
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल