महेंद्रगढ़ | आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम योगेश सैनी ने प्रबुद्ध नागरिकों संग की बैठक | जनसहयोग की अपील

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।

महेंद्रगढ़ | नगर में बढ़ती आवारा पशुओं, कुतो एवं बंदरों की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) योगेश सैनी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर को कैटल फ्री बनाने तथा बंदरों के आतंक से आमजन को राहत दिलाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। इस विषय को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बाला जी चौक पर एक सांकेतिक धरना भी दिया था जिसपर एसडीएम योगेश सैनी ने रविवार को एक प्रतिनिधि दल से 11 बजे मिलने का समय निर्धारित किया था।

बैठक के दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा का हालचाल भी जाना, जिन्हें कल ही बंदरों के हमले में चोटें आई थीं। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

एसडीएम ने कहा कि शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर पशुओं को खुला न छोड़ें तथा आवसीय क्षेत्र में आवारा पशुओं खाने का सामान न डाले नगर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए। एसडीएम ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

बैठक में आज सुरेंद्र बंटी प्रधान व्यापार मंडल अपने निजी काम की वजह से बाहर होने के कारण पहुंच नहीं सके , सुरेंद्र बंटी द्वारा नियुक्त टीम के सदस्य

सुरेश सैनी प्रधान सैनी सभा, लक्ष्मीनारायण सैनी प्रधान हलवाई यूनियन, दिनेश वैध प्रधान ब्राह्मण सभा,जयप्रकाश मिश्रा जी, महाबीर भांडोरिया पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा,  महेश सोनी जी, गोप अरोड़ा जी, अश्वनी सोनी पार्षद प्रतिनिधि, नरेश चैयरमेन, विजय गर्ग, नरेश जोशी प्रधान मास्टर जयनारायण सांस्कृतिक मंच, अनिल तिवाड़ी कैमिस्ट यूनियन ,पवन तायल, प्रदीप बॉलरोडिया प्रधान हरियाणा पत्रकार संघ, आनद शर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, कृष्ण सैनी पत्रकार, सौरभ शर्मा पत्रकार, सुरेश चांद हलवाई यूनियन और नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ | जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पकड़े गए अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में शामिल दो बदमाश 16 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास स्...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

सुशील शर्मा
|
विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव व सांसद धर्मबीर सिंह
विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव व सांसद धर्मबीर सिंह
महेंद्रगढ़ |  क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव को साफ-सफाई और कचरा प्रबंध...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading
Advertisement

Trending