अटेली। प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान : श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने पाठ्य सामग्री व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुजरवास स्थित ट्रस्ट कार्यालय, ओम गार्डन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े 12 वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट संरक्षक बिमला अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मेहनत और संस्कार से ही जीवन में बड़ी सफलता मिलती है। आप सभी इसी लगन से आगे बढ़ें और माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें। ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है।

ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि ट्रस्ट विगत 6 वर्षों से शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े ये स्वयंसेवक 12वीं में स्कूल टॉपर, मेरिट व फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। अब ये उच्च शिक्षा लेकर समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे। ट्रस्ट इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और हर संभव सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम में नम्बरदार बीर सिंह, लक्ष्मीचंद रोहिला, पूर्व सरपंच निर्मला देवी, पृथ्वी सिंह बाबूजी, डॉ छत्रपाल वर्मा, हव. श्योकरण सिंह, कर्ण सिंह, रमेश चौहान, अमरपाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। भीषण गर्मी में युवाओं ने पेश की सेवा की मिसाल : बिहाली में राहगीरों के लिए लगाई छबील | पिलाया मीठा ठंडा जल

जितेंद्र सोलंकी
|
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
अटेली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच अटेली क्षेत्र के गांव बिहाली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा ठंडा जल पिलाया। तपती धूप में सफर कर रहे लोगों के लिए यह सेवा कार्य बड़ी रा...
Continue Reading

अटेली। युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में 1 ओर आरोपित गिरफ्तार : वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली में युवक के अपहरण और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
अटेली में युवक के अपहरण और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
अटेली। पुलिस ने थाना अटेली क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 मई को एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान साहिल वासी सिलारपुर के रूप में हुई। जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ मे...
Continue Reading

मंडी अटेली | राता कला में कृषि बिजली कटौती से किसान परेशान : रात्रि सप्लाई बहाल करने की मांग तेज

जितेंद्र सोलंकी
|
राता कला बिजली कटौती समस्या
राता कला बिजली कटौती समस्या
मंडी अटेली | क्षेत्र के गांव राता कला में कृषि लाइन की बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलग-अलग शेड्यूल में बिजली सप्लाई दिए जाने से ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। गांव के कि...
Continue Reading
Advertisement

Trending