नूंह | पुलिस-गोतस्करों के बीच मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली | 5 गोवंश बरामद

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

नूंह | जिले में गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुन्हाना सीआईए की टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस बैरिकेड तोड़कर फरार होने लगा। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया और बाड़ी कोठी के पास उसे घेर लिया।

पुलिस के अनुसार, घिरते देख गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान असलम पुत्र इब्राहिम निवासी मांदोसर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, एक देशी कट्टा, कारतूस और पांच गोवंश बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बरामद हथियार और वाहन की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचकूला | रेणु भाटिया की टिप्पणी पर नर्सों का विरोध : प्रदेशभर में हड़ताल | पद से हटाने की मांग | स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
पंचकूला। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की गई, जिसके चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कई स्वास्थ्...
Continue Reading

फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक (कंडक्टर) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading
Advertisement

Trending