कनीना | राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश : भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय शिविर का समापन

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| कनीना
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।

कनीना । भड़फ कनीना स्थित आरपीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक प्रताप ने दल वीरों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के मर्म से अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत में भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अभिमन्यु यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस शिविर का मूल उद्देश्य युवाओं के भीतर अनुशासन, सेवा भावना और अपनी जड़ों के प्रति गौरव का भाव जागृत करना है। अनुभवी मार्गदर्शकों की छत्रछाया में युवा पीढ़ी को सही दिशा की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

प्रांत संचालक प्रताप ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत जीवन पद्धति बताया।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत, माता-पिता के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के संकल्प को नहीं भूलना चाहिए। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानंद और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसी महान विभूतियों के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य अब युवाओं के कंधों पर है। सच्ची देशभक्ति केवल नारों में नहीं, बल्कि हमारे नागरिक कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे धरातलीय कार्यों में झलकनी चाहिए।

युवाओं ने लिया संस्कृति व राष्ट्र सेवा का संकल्प, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

शिविर के दौरान प्रांत संचालक ने युवाओं के भीतर अनुशासन को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

मजबूत चरित्र के बल पर युवा शक्ति समाज की कुरीतियों को मिटाकर एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। वैचारिक सत्र के दौरान दल वीरों ने राष्ट्र सेवा और सामाजिक दायित्वों से जुड़े कई सारगर्भित प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने अत्यंत आत्मीयता और तार्किकता के साथ समाधान किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थापक अभिमन्यु यादव ने मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि इस शिविर से प्राप्त पाथेय युवाओं को जीवन भर राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : उन्हानी गांव के लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना। बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार रात गांव उन्हानी के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 पर रात करीब 9 बजे जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी प...
Continue Reading

कनीना | भारत निर्माण युवा दल शिविर में ममता यादव का प्रेरक संबोधन : युवा और वायु के सूत्र से दी सीख | राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
भारत निर्माण युवा दल के शिविर में युवाओं को संबोधित करतीं ममता यादव।
भारत निर्माण युवा दल के शिविर में युवाओं को संबोधित करतीं ममता यादव।
कनीना। आरपीएस स्कूल भड़फ में भारत निर्माण युवा दल हरियाणा द्वारा आयोजित साप्ताहिक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और युवा जागरूकता का विशेष संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में हरियाणा लोक सेवा आयोग...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending