ज़िला
राजस्थान | पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 की मौत | 5 गंभीर झुलसे | जांच शुरू
राजस्थान | राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार खोह नागोरियान के आयशा नगर तलाई क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में झुलसे मजदूरों को तत्काल जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अधिकांश घायल 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। साथ ही फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
नई दिल्ली | INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक : 25 दल हुए शामिल | शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग | 5 मुद्दों पर बनी सहमति
चंडीगढ़ | राष्ट्रीय सर्वे में चमके आईएएस अजय कुमार : देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल | सीएमओ में निभा रहे अहम जिम्मेदारी
अहमदाबाद | अवैध घुसपैठ पर बड़ा प्रहार : 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में | 166 बांग्लादेशी मिले | शहरभर में चला अभियान
-
नारनौल19 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा