नारनौल | खिलखिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी : राहगीरों को राहत देने के लिए लगाई गई मीठे व ठंडे पानी की छबील

रिपोर्टर: अनीता
| नारनौल
नारनौल में बाल भवन के पास राहगीरों को मीठा व ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी।
नारनौल में बाल भवन के पास राहगीरों को मीठा व ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी।

नारनौल | क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ था, लेकिन आज अचानक खिलखिलाती धूप निकलने से गर्मी में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बाल भवन के पास राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पांचवीं बार मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई।

यह छबील उदय सिंह की दुकान के समीप लगाई गई, जहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने मीठे व ठंडे पानी का सेवन कर गर्मी से राहत प्राप्त की।

इस सेवा कार्य में कई समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया। इनमें नरेश सैनी मेडिकल, अजीत मास्टर, अनिल शर्मा, लकी, मुकेश, सीताराम, कालू, पच, लौकी, भूपेंद्र तथा दिलीप सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों की सेवा के उद्देश्य से यह छबील लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
नारनौल। जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम को ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम और गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट रिव्यू करने के नाम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को राजस्थान से...
Continue Reading

नारनौल | मुकुंदपुरा पंचायत में 5 करोड़ की एफडी तोड़ने का मामला : विजिलेंस जांच की सिफारिश | सरपंच समेत कई पर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
मुकुंदपुरा ग्राम पंचायत में एफडी तुड़वाकर राशि खर्च किए जाने के मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश संबंधी पत्र।
मुकुंदपुरा ग्राम पंचायत में एफडी तुड़वाकर राशि खर्च किए जाने के मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश संबंधी पत्र।
नारनौल | उपमंडल की ग्राम पंचायत मुकुंदपुरा में करीब 5 करोड़ रुपये की एफडी तोड़कर राशि खर्च किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारनौल के उपयुक्त कार्यालय ने विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच मुख्य...
Continue Reading

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

हरविन्द्र यादव
|
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक में संबोधित करते राव नरेंद्र सिंह।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक में संबोधित करते राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नारनौल विधानसभा के बीएलए-1 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतद...
Continue Reading
Advertisement

Trending