नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक : विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अधिकारियों की बैठक लेतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लोक कल्याणकारी विजन के अनुरूप सभी विकास कार्यों को निश्चित अवधि में पूरा करें।

अगर इस मामले में कोई अधिकारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को बीएंडआर रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार के एक-एक पैसे का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जोहड़ों में पानी भरा जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अभियंताओं को जमीनी स्तर पर जाकर परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि हम सबको जनता की समस्याओं को सुनना है तथा उनका समाधान करना है। सरकार की हर योजना व कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हम सब का लक्ष्य है। जन सेवा ही हमारा ध्येय है।

बैठक में मौजूद विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक तथा एडीसी तरुण कुमार पावरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल। जिला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर पांच वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने 8 जून को आरोपी मोनू निवासी कुतबाप...
Continue Reading

नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
नारनौल। जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम को ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम और गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट रिव्यू करने के नाम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को राजस्थान से...
Continue Reading

नारनौल | मुकुंदपुरा पंचायत में 5 करोड़ की एफडी तोड़ने का मामला : विजिलेंस जांच की सिफारिश | सरपंच समेत कई पर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
मुकुंदपुरा ग्राम पंचायत में एफडी तुड़वाकर राशि खर्च किए जाने के मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश संबंधी पत्र।
मुकुंदपुरा ग्राम पंचायत में एफडी तुड़वाकर राशि खर्च किए जाने के मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश संबंधी पत्र।
नारनौल | उपमंडल की ग्राम पंचायत मुकुंदपुरा में करीब 5 करोड़ रुपये की एफडी तोड़कर राशि खर्च किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारनौल के उपयुक्त कार्यालय ने विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच मुख्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending