नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक में संबोधित करते राव नरेंद्र सिंह।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक में संबोधित करते राव नरेंद्र सिंह।

नारनौल | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नारनौल विधानसभा के बीएलए-1 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी और सफल क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तत्परता के साथ इस अभियान में सहयोग करेगा।

एसआईआर प्रवेक्षक विनय यादव (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी पारदर्शिता तथा शुद्धता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

नारनौल से बीएलए-1 कृष्ण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस नेता अरुण सर्राफ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डीसी अनुपमा अंजली ने किया एसटीपी का निरीक्षण : शुद्ध पानी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश | इसी महीने प्लांट चालू करने के आदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और मौजूद अधिकारी।
रेवाड़ी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और मौजूद अधिकारी।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज रेवाड़ी रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट से शोधित होकर निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को तय मान...
Continue Reading

नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल। जिला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर पांच वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने 8 जून को आरोपी मोनू निवासी कुतबाप...
Continue Reading

नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित।
नारनौल। जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम को ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम और गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट रिव्यू करने के नाम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को राजस्थान से...
Continue Reading
Advertisement

Trending