ज़िला
गुरुग्राम | डॉलर-पाउंड ठगी का खुलासा : तीसरा आरोपी गिरफ्तार | व्हाट्सएप कॉल से रची थी साजिश
गुरुग्राम | विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार जिले के राखी शाहपुर निवासी सचिन (28) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सचिन पंजाब के खरड़ में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी विपिन और एक अन्य साथी से हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर विदेशी मुद्रा के नाम पर लोगों को ठगने की योजना बनाई।
शिकायतकर्ता, जो मनी एक्सचेंज का काम करता है, ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को उसे व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर उसे यूनिटेक बिजनेस जोन बुलाया। शिकायतकर्ता 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर मौके पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने खुद को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा ले ली और भुगतान का बहाना बनाकर फरार हो गया।
वारदात के बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद मिला। पीड़ित को न तो विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस पहले ही हिसार निवासी विपिन और राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड राकेश के नाम पर था, जिसे उसने 1 हजार रुपये लेकर विपिन को उपलब्ध कराया था।
पूछताछ में आरोपी विपिन ने खुलासा किया कि उसने सिम कार्ड पर प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया। इसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रोहतक | डी-पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप: जूते के शोरूम से शुरू हुई आग, चार दुकानों तक फैलीं लपटें, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर
फतेहाबाद | बाइक रुकवा कर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार : दादी के घर जाते वक्त किया हमला | डंडों-लोहे की राड से वार
पंचकूला | रेणु भाटिया की टिप्पणी पर नर्सों का विरोध : प्रदेशभर में हड़ताल | पद से हटाने की मांग | स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
-
नारनौल21 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा