महेंद्रगढ़ | योग जागरण यात्रा का आयोजन : युवाओं को नशे से दूर रहकर योग अपनाने का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| महेंद्रगढ़
योग जागरण यात्रा में शामिल युवा।
योग जागरण यात्रा में शामिल युवा।

महेंद्रगढ़। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे योग जागरण अभियान के तहत मंगलवार को महेंद्रगढ़ में विशेष योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नोडल अधिकारी डॉ. सुमन और योग कोच सूरत मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

योग यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को नियमित योगाभ्यास के लाभों के बारे में जानकारी दी गई और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

नोडल अधिकारी डॉ. सुमन और योग कोच सूरत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनानी होगी।

उन्होंने कहा कि योग केवल बीमारियों से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को आत्मिक रूप से भी मजबूत बनाता है। अधिकारियों ने आगामी योग कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर योगशाला जांजड़ियावास की इंचार्ज सुनील देवी ने कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वयं योग करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जगबीर, डॉ. ईशान, डॉ. कपिल, डॉ. मनोज, सरजीत, रामजीवन मित्तल, रमेश पालड़ी, कृष्ण कुमार तायल, प्रमोद और नवीन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डीसी अनुपमा अंजली ने किया एसटीपी का निरीक्षण : शुद्ध पानी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश | इसी महीने प्लांट चालू करने के आदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और मौजूद अधिकारी।
रेवाड़ी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और मौजूद अधिकारी।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज रेवाड़ी रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट से शोधित होकर निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को तय मान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर पालिका और पुलिस टीम।
नांगल चौधरी बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर पालिका और पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नगर पालिका नांगल चौधरी ने सोमवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाया गया तथा कई स्थानों से सामान जब्त भी किया गया। कार्...
Continue Reading

नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई

हरविन्द्र यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही के मामले में संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) मनीष बंसल को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान पीड़ित अमित सैनी ने न...
Continue Reading
Advertisement

Trending