अटेली | आर्य समाज का युवा शिविर जारी : योग-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण | संस्कृति-संस्कारों का संदेश

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।

अटेली । आर्य समाज के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज खोड में 8 जून से चल रहे ‘युवा शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर’ के दूसरे दिन मंगलवार को विद्वान वक्ताओं ने आर्यवीर दल के युवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर का उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय एवं सेवा भाव का विकास करना है।

सुबह के सत्र में विशाल आर्य एवं भरत आर्य ने युवाओं को सूर्य नमस्कार, योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। नियमित योग से शरीर निरोगी और मन एकाग्र रहने की जानकारी दी गई। शारीरिक सत्र में लाठी संचालन और आत्मरक्षा के लिए जूडो के प्रारंभिक दांव-पेंच भी सिखाए गए।

बौद्धिक सत्र में सुबेसिंह सुबेश ने आर्य समाज के ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया। सायंकालीन सत्र में स्वामी हस्तानंद हंस ने वैदिक धर्म के मूल सिद्धांत, संस्कारों का महत्व और तनाव रहित जीवन की कला समझाई।

‘सृष्टि सृजन’ पर स्वामी जी ने कहा कि ईश्वर ने पंच महाभूत – अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश – से संसार रचा। वृक्ष, नदी, पशु-पक्षी और मानव सब उसी की रचना हैं। परंतु प्रकृति से छेड़छाड़ व लालच से विध्वंस जन्म लेता है। सूखा, बाढ़, तूफान प्रकृति की चेतावनी हैं। सृजन बचाने को संयम, सेवा और संस्कार जरूरी हैं।

प्रधान हरदयाल आर्य ने बताया कि शिविर 14 जून तक चलेगा। समापन पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश यादव तथा डॉ. यशदेव शास्त्री मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर धर्मवीर आर्य, डॉ. राजेंद्र, ओमप्रकाश आर्य, प्रवक्ता हठीराम, विक्रम आर्य, हरि सिंह, कृष्ण जेलदार, दिनेश आर्य, एडवोकेट अशोक तथा अनिल आर्य सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित

जितेंद्र सोलंकी
|
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
अटेली | क्षेत्र में मंगलवार सायं अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ आई तेज हवाओं व बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अटेली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा में इस तूफान के कारण खेतों में बने ढाणियों और पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप ...
Continue Reading

अटेली | गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का शुभारंभ : डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे युवा | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सरपंच सूबे सिंह एवं मौजूद ग्रामीण व विद्यार्थी।
गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सरपंच सूबे सिंह एवं मौजूद ग्रामीण व विद्यार्थी।
अटेली । हरियाणा सरकार की 'डिजिटल गांव-ज्ञान गांव' योजना के तहत बुधवार को गांव सागरपुर में 'अटल लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ। सरपंच सूबे सिंह ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इससे पहले मंगलवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य...
Continue Reading

अटेली। | 3.67 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू : जलभराव और निकासी समस्या से मिलेगी राहत

जितेंद्र सोलंकी
|
मंडी अटेली में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
मंडी अटेली में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को अटेली के कानीना चौक में आयोजित एक कार्यक्रम में कानीना चौक से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक बनने वाले नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह प...
Continue Reading
Advertisement

Trending