अटेली। बिहाली की हरिजन बस्ती में भीषण आग : कई परिवारों का ईंधन जलकर राख | दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बिहाली गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।

अटेली। खण्ड के गांव बिहाली की हरिजन बस्ती में बुधवार दोपहर आग लग गई जिससे लगभग एक अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया तब तक ईंधन जलकर राख हो चुका था।

बिहाली की हरिजन बस्ती में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक परिवारों का ईंधन जलकर राख

बिहाली की हरिजन बस्ती में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक परिवारों का ईंधन जलकर राख

जानकारी के अनुसार हरिजन बस्ती के निवासी दुलीचंद, बुधराम, देवी, शान्ति, ,देव, कैलाश, रामौतार ,सुरेश कुमार , सावित्री,बहादुर सिंह ,दौलत,आशाराम, जसवंत, बुधराम जौरासिया आदि ने अपने खाली प्लाटों में ईंधन डाल रखा था लेकिन दोपहर अचानक आग लग गई।

आग पर काबू पाया जाता तब तक वह चारों तरफ फ़ैल चुकी थी हवा के कारण लपट इतनी तेज थी की ग्रामीणों द्वारा काबू पाना मुश्किल हो गया था। मौके पर पहुंची दो दमकल विभाग की गाड़ियों के कर्मचारियों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया लेकिन तब तक ईंधन जलकर राख हो चुका था।

आग की लपट के कारण 100 मीटर दुरी पर स्थित एक मकान की छत पर रखें ईंधन में भी आग लगी। घटना स्थल के समीप आबादी होने के कारण लोग भयभीत हो उठें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर घरों से बाहर निकल आए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। कुलदीप यादव ने जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व : अस्पताल को भेंट किए एसी व सुविधाएं | गौशालाओं में स्वामणी और आर्थिक सहयोग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए कुलदीप यादव।
बिहाली गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए कुलदीप यादव।
अटेली। पूर्व प्रधान सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली-नांगल से जुड़े एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव के 41वें जन्मदिवस के अवसर पर अटेली क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन का...
Continue Reading

अटेली | उपमंडल बनाने की मांग तेज : बसपा ने भीलवाड़ा में किया प्रदर्शन | सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

जितेंद्र सोलंकी
|
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अटेली को उपमंडल बनाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मांग के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी की अगुवाई में अटेली तहसील के गांवों में प्रदर्शन जनसभाएं व जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भीलवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत घर के पास इक्ट्ठे होकर प्रदर्...
Continue Reading

अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं। जानकारी के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending