अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।

अटेली | क्षेत्र में मंगलवार सायं अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ आई तेज हवाओं व बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अटेली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा में इस तूफान के कारण खेतों में बने ढाणियों और पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से खेत में कुएं के पास रह रहे मास्टर सुबे सिंह की ढाणी इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गई।

तेज हवाओं के चलते उनकी ढाणी के आसपास खड़े कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़े। इन पेड़ों के गिरने से भैंसों के लिए बनाए गए झोपड़ों के ऊपर लगे तिरपाल उड़ गए और पशुओं के रहने की पूरी व्यवस्था क्षतिग्रस्त हो गई।अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने के बावजूद मास्टर सुबे सिंह की भैंस को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। यदि पेड़ सीधे पशु पर गिरता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद आसपास के किसानों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए स्थिति को संभाला और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के अचानक आने वाले आंधी-तूफान खेतों में रहने वाले किसानों ,छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

कई बार समय पर जानकारी न मिलने के कारण लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाए।

मास्टर सुबे सिंह जो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने कहा कहा कि गांवों में चौकीदार या अन्य माध्यमों से समय रहते मौसम की सूचना दी जाए ताकि लोग पहले से सतर्क रहकर अपनी जान-माल की सुरक्षा कर सकें। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक इंतजाम करने की अपील की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | आर्य समाज का युवा शिविर जारी : योग-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण | संस्कृति-संस्कारों का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
अटेली । आर्य समाज के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज खोड में 8 जून से चल रहे 'युवा शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर' के दूसरे दिन मंगलवार को विद्वान वक्ताओं ने आर्यवीर दल के युवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर का उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय ...
Continue Reading

अटेली | गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का शुभारंभ : डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे युवा | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सरपंच सूबे सिंह एवं मौजूद ग्रामीण व विद्यार्थी।
गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सरपंच सूबे सिंह एवं मौजूद ग्रामीण व विद्यार्थी।
अटेली । हरियाणा सरकार की 'डिजिटल गांव-ज्ञान गांव' योजना के तहत बुधवार को गांव सागरपुर में 'अटल लाइब्रेरी' का शुभारंभ हुआ। सरपंच सूबे सिंह ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इससे पहले मंगलवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य...
Continue Reading

अटेली। | 3.67 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू : जलभराव और निकासी समस्या से मिलेगी राहत

जितेंद्र सोलंकी
|
मंडी अटेली में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
मंडी अटेली में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को अटेली के कानीना चौक में आयोजित एक कार्यक्रम में कानीना चौक से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक बनने वाले नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह प...
Continue Reading
Advertisement

Trending