ज़िला
अटेली | गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का शुभारंभ : डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे युवा | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
अटेली । हरियाणा सरकार की ‘डिजिटल गांव-ज्ञान गांव’ योजना के तहत बुधवार को गांव सागरपुर में ‘अटल लाइब्रेरी’ का शुभारंभ हुआ। सरपंच सूबे सिंह ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
इससे पहले मंगलवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रदेश की अन्य ई-लाइब्रेरियों के साथ इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी इस लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन स्टडी मटेरियल की सुविधा है। योजना के नोडल अधिकारी एसडीएम राज कंवर रहे और निर्माण कार्य जेई नीरज मेहरा की देखरेख में हुआ।
सरपंच सूबे सिंह ने कहा कि यह लाइब्रेरी गांव-शहर के बीच की दीवार हटाएगी। अब युवाओं को HSSC, आर्मी, पुलिस, पटवारी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य रणधीर, अमरदीप, राकेश कुमार, पंच रामोतार, सरिता, संदीप, सुखराम, लक्ष्मीबाई, बलजीत, विक्रम, अनिल लीडर, चौकीदार सतवान व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद बच्चों ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया।
अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित
अटेली | आर्य समाज का युवा शिविर जारी : योग-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण | संस्कृति-संस्कारों का संदेश
अटेली। | 3.67 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू : जलभराव और निकासी समस्या से मिलेगी राहत
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल23 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान