UP: शोहदे से परेशान छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मारने वालों को भी मौत की सजा दिलाना
उत्तर प्रदेश | क्राइम | 3/14/2024, 8:11 AM | Ground Zero Official
बांदा में शोहदे से परेशान 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। बिसंडा के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कमरे के अंदर वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब ताऊ ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर ताऊ कमरे में पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। उसका शव लटक रहा था।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने शोहदे द्वारा परेशान करने और उसकी वजह से फांसी लगाने की बात लिखी थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी बबेरू स्थिति कॉलेज में पढ़ती थी। क्षेत्र का आलोक बेटी से छेड़खानी करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर बेटी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़की लंबे समय से छेड़छाड़ से परेशान थी। लड़का उसे छेड़ता और उसे परेशान कर रहा था। उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा था। लड़की ने परेशान होकर आत्महत्या की है। परिवार की तहरीर दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया। पुलिस लड़के की तलाश में लगी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
LATEST
प्रेस क्लब की पत्रिका "मुक्त स्वर" का भव्य विमोचन: पत्रकारिता, संस्कृति और सम्मा...
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लुहारली टोल प्लाजा(GAEPL)पर सभी महिला ...
भव्य सुरक्षा रैली का आयोजन – गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे द्वारा...
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में कैंप लगाकर विस्तृत जानकारी दी गई...
‘मेरा एनकाउंटर मत करिएगा, माफ कर दीजिए’ पुजारी के बेटे की हत्या में शामिल आरोपी ...
KTR का मानहानि नोटिस, तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने वापस लिए शब्द, चैतन्य-सामं...
गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी ने दो सब्सिडियरी कंपनियों का अडानी न्यू इंडस्ट्रीज ...
Jasprit Bumrah बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज, हमवतन खिलाड़ी को छोड़ा पीछे...