यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर जमकर चले लात-घूंसे, खुले पैसों को लेकर हुआ विवाद
ग्रेटर नोएडा | क्राइम | 9/2/2024, 11:48 AM | Ground Zero Official
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर को खुले पैसों को लेकर पंजाब के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हथियार दिखाने पर दोनों पक्षों में लात घूसे चलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दो बजे के करीब आगरा की तरफ से एक कार जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचती है। कार चालक ने टोलकर्मी को 500 रुपये दिए। टोलकर्मी के पास खुले पैसे न होने पर वह दूसरे टोलकर्मी से खुले पैसे लेने जाता है।
इसी बीच कार सवार ने अपने आपको पंजाब का भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले व्यक्ति ने कार से हथियार निकाल लिया व धमकी देने लगा। शोर सुनकर टोल पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए।
सुरक्षा कर्मियों ने गाली गलौज करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया तथा लात घूसे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।
LATEST
प्रेस क्लब की पत्रिका "मुक्त स्वर" का भव्य विमोचन: पत्रकारिता, संस्कृति और सम्मा...
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लुहारली टोल प्लाजा(GAEPL)पर सभी महिला ...
भव्य सुरक्षा रैली का आयोजन – गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे द्वारा...
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में कैंप लगाकर विस्तृत जानकारी दी गई...
‘मेरा एनकाउंटर मत करिएगा, माफ कर दीजिए’ पुजारी के बेटे की हत्या में शामिल आरोपी ...
KTR का मानहानि नोटिस, तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने वापस लिए शब्द, चैतन्य-सामं...
गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी ने दो सब्सिडियरी कंपनियों का अडानी न्यू इंडस्ट्रीज ...
Jasprit Bumrah बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज, हमवतन खिलाड़ी को छोड़ा पीछे...