फतेहाबाद | बाइक रुकवा कर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार : दादी के घर जाते वक्त किया हमला | डंडों-लोहे की राड से वार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महावीर
फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महावीर

फतेहाबाद | रतिया सिटी थाना पुलिस ने बाइक सवार को रुकवा कर उस पर डंडों व लोहे की राड से हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुंशीवाली निवासी महावीर उर्फ दाऊद के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर थाना रतिया प्रभारी पुष्पा ने बताया कि रतिया के वार्ड नंबर 15 स्थित बड़ी नहर के नजदीक निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18/19 मई की रात वह अपनी पत्नी, पुत्री एवं अन्य परिजनों के साथ अपनी दादी के घर जा रहा था। जब वे लुहारी चौक के पास पहुंचे, तो पूर्व रंजिश के चलते कई आरोपियों ने बाइकों पर आकर उनका रास्ता रोक लिया।

पवन ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने डंडों, लोहे की राड, कुल्हाड़ी एवं अन्य हथियारों से उस पर तथा उसके परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके भतीजों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी बाइक व कार में तोड़फोड़ की तथा उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाना रतिया में 24 मई को बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 324(5), 351(2), 333 एवं 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।

एसएचओ पुष्पा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान महावीर उर्फ दाऊद की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू कर लिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक | डी-पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप: जूते के शोरूम से शुरू हुई आग, चार दुकानों तक फैलीं लपटें, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रोहतक | डी-पार्क क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह...
Continue Reading

गुरुग्राम | डॉलर-पाउंड ठगी का खुलासा : तीसरा आरोपी गिरफ्तार | व्हाट्सएप कॉल से रची थी साजिश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम | विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ...
Continue Reading

पंचकूला | रेणु भाटिया की टिप्पणी पर नर्सों का विरोध : प्रदेशभर में हड़ताल | पद से हटाने की मांग | स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
पंचकूला। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की गई, जिसके चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कई स्वास्थ्...
Continue Reading
Advertisement

Trending