फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू

फतेहाबाद | भूना थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर और एक लाठी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ढाणी डूल्ट निवासी बलजीत सिंह और उसके बेटों सुरेंद्र कुमार व मोनू के रूप में हुई है।

भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ढाणी डुल्ट निवासी लीलूराम ने शिकायत में बताया था कि वह स्कूटी पर गांव जा रहा था। इसी दौरान आरोपी मोनू ट्रैक्टर लेकर आया और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि मोनू ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर आरोपी बलजीत सिंह और सुरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर लीलूराम को घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हमले में घायल लीलूराम को पहले उपचार के लिए सीएचसी भूना ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 15 मई को बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद | भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं को बारीकियां सिखाने के लिए अग्रोहा शक्ति पीठ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर आज (रविवार) को भी जारी रहेगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग...
Continue Reading

नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
नूंह। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध बीयर से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते चालक को भ...
Continue Reading

नूंह। हरियाणा में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव : MLA आफताब ने राज्य सरकार को पत्र भेजा

बबीता वर्मा
|
विधायक आफ़ताब अहमद
विधायक आफ़ताब अहमद
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले के विधायक आफ़ताब अहमद ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव करने का अनुरोध किया है। पत्र में विधायक ने स्पष्ट किया कि अधिकृत हिलाल कमिटी और केंद्रीय हिलाल कमिटी के निर्णय अनुसार इस बार ईद-उल-जुहा 28 मई...
Continue Reading
Advertisement

Trending