फतेहाबाद | रोडवेज चालक पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का रोष : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी

फतेहाबाद | 6 जून को फतेहाबाद से दादूपुर रोड पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस के चालक देवीलाल पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद चालक की ओर से सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

इस मामले को लेकर आज हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की डिपो कमेटी, प्रधान विजय नागपुर की अध्यक्षता में महाप्रबंधक मनोज शर्मा से मिली। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को पूरी घटना से अवगत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात चालक पर हमला बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती नितिका खट्टर को मामले की जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। कर्मचारी नेताओं ने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

संयुक्त कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सांझा मोर्चा फतेहाबाद डिपो आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। भूना मोड़ पर ट्रैफिक जागरूकता की नई पहचान : एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के व्यस्त भूना मोड़ पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता बूथ स्थापित किया है। इस बूथ का उद्घाटन *पुलिस...
Continue Reading

रोहतक | डी-पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप: जूते के शोरूम से शुरू हुई आग, चार दुकानों तक फैलीं लपटें, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रोहतक | डी-पार्क क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह...
Continue Reading

गुरुग्राम | डॉलर-पाउंड ठगी का खुलासा : तीसरा आरोपी गिरफ्तार | व्हाट्सएप कॉल से रची थी साजिश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम | विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending