फतेहाबाद। भूना मोड़ पर ट्रैफिक जागरूकता की नई पहचान : एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।

फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के व्यस्त भूना मोड़ पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता बूथ स्थापित किया है। इस बूथ का उद्घाटन *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस द्वारा किया गया। अग्रवाल समाज सभा एवं रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) के सहयोग से स्थापित यह बूथ सड़क सुरक्षा संदेशों के प्रचार-प्रसार का एक स्थायी माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक जय सिंह, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सहित अग्रवाल समाज सभा के संरक्षक वेदमंगल, प्रधान मनोज गर्ग, प्रयास गर्ग, देशराज बंसल, पीतांबर सिंगला, सुनील गोयल, अमित बंसल, भारत भूषण एडवोकेट, विकास बंसल, निरंजन कुमार, राजकुमार बंसल, संजय अग्रवाल, अशोक सिंगला, अमित गर्ग (एमएलए), राजीव गोयल, शिवलाल गुप्ता, नरेश गर्ग, गौरव बंसल, सुखदेव बंसल, दिनेश बंसल, सुशील बंसल, अजय जिंदल तथा राकेश गर्ग एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं होतीं, बल्कि कई परिवारों के जीवन को प्रभावित करती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता, अनुशासन और यातायात नियमों का पालन सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने कहा कि भूना मोड़ जैसे अत्यधिक व्यस्त स्थान पर स्थापित यह ट्रैफिक बूथ प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा का संदेश देगा तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।

एसपी ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने वाली सहभागी संस्था के रूप में भी कार्य कर रही है। जनसहयोग से चलाए जा रहे ऐसे अभियान सड़क सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सामाजिक संगठनों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन एवं समाज का मिलकर कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि भूना मोड़ शहर के प्रमुख यातायात केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित यह बूथ लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, ट्रैफिक संकेतों तथा सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।

यह ट्रैफिक बूथ फतेहाबाद पुलिस की सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो प्रतिदिन नागरिकों को यह संदेश देगा कि सुरक्षित यातायात केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | रोडवेज चालक पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का रोष : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | आंदोलन की चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
फतेहाबाद | 6 जून को फतेहाबाद से दादूपुर रोड पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस के चालक देवीलाल पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद चालक की ओर से सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस द्वा...
Continue Reading

रोहतक | डी-पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप: जूते के शोरूम से शुरू हुई आग, चार दुकानों तक फैलीं लपटें, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रोहतक | डी-पार्क क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह...
Continue Reading

गुरुग्राम | डॉलर-पाउंड ठगी का खुलासा : तीसरा आरोपी गिरफ्तार | व्हाट्सएप कॉल से रची थी साजिश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा डॉलर-पाउंड ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
गुरुग्राम | विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 20 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending