पंचकूला | रेणु भाटिया की टिप्पणी पर नर्सों का विरोध : प्रदेशभर में हड़ताल | पद से हटाने की मांग | स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
पंचकूला में रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।

पंचकूला। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की गई, जिसके चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। नर्सिंग संगठनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर रेणु भाटिया को पद से हटाने की मांग की है।

विवाद की शुरुआत 7 जून को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में हुई घटना से हुई। रेणु भाटिया 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. साराह अग्रवाल सहित नर्सिंग स्टाफ से जवाब-तलब किया। इसी दौरान उन्होंने एक नर्स से पूछा कि क्या उसकी भी बेटी है। नर्स के हां कहने पर उन्होंने कहा कि क्या वह अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती है, फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया। इस टिप्पणी का वीडियो और चर्चा सामने आने के बाद नर्सिंग समुदाय में नाराजगी फैल गई।

नर्सिंग संगठनों का आरोप है कि इस बयान से पूरे नर्सिंग स्टाफ की सार्वजनिक रूप से छवि धूमिल हुई है और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश प्रधान विनीता ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी भी महिलाएं हैं और किसी गंभीर घटना की जांच के दौरान पूरे स्टाफ को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही की जांच करनी है तो उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया है, लेकिन सार्वजनिक फटकार स्वीकार नहीं की जा सकती।

इस मुद्दे को लेकर सोमवार को कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में भी कार्य बहिष्कार किया गया था। इसके बाद आंदोलन ने प्रदेशव्यापी रूप ले लिया। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्स फेडरेशन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और रेणु भाटिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिस घटना की जांच को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ, वह कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में सामने आया कथित दुष्कर्म मामला है। आरोप है कि 29 मई को अपने पिता के उपचार के लिए अस्पताल आई 15 वर्षीय किशोरी को अस्पताल में कार्यरत कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली ने उपचार के बहाने भर्ती कराया। आरोप है कि बाद में उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने और रक्तस्राव होने पर किशोरी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसने वरिष्ठ चिकित्सकों को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामला सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। 31 मई को उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं और 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, रेणु भाटिया की टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। नर्सिंग संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जा सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस-गोतस्करों के बीच मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली | 5 गोवंश बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
नूंह | जिले में गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुन्हाना सीआईए की टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस बैरिकेड तोड़कर फरार हो...
Continue Reading

फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक (कंडक्टर) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading
Advertisement

Trending