ज़िला
नूंह। ईद-उल-अजहा पर नूंह प्रशासन अलर्ट : जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात | संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
नूंह। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नूंह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई 2026 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही, अफवाहबाजी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसी अखिल पिलानी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जारी आदेशों के अनुसार रोझका मेव, अकेड़ा, नूंह शहर, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, पिनगवां, नगिना, तावडू और मोहम्मदपुर अहीर समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर लगातार निगरानी करेंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत जिला प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
प्रशासन ने साफ किया है कि ईद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए न केवल फील्ड में निगरानी बढ़ाई गई है बल्कि संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना के एसडीएम को संपूर्ण व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला प्रशासन की इस सख्ती के बाद साफ माना जा रहा है कि इस बार ईद पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
नूंह |अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा : बिना मान्यता चल रहे क्लीनिकों की होगी जांच | नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
फतेहाबाद | पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर बीजेपी की नजर : हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार जुटेगा | समाधि स्थल पर समर्थकों को मैसेज देंगे कुलदीप
नूंह। 40% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त : डीईओ ने शिक्षकों को किया तलब | कमजोर परिणाम पर मांगा जवाब
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी4 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी4 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल