नूंह | 30 लाख की अवैध बीयर से भरा कंटेनर पकड़ा : 15,672 कैन बरामद | चालक गिरफ्तार

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 653 पेटी बीयर बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

नूंह। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध बीयर से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह अपनी टीम के साथ नूंह-होडल रोड स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर में भारी मात्रा में बीयर भरकर राजस्थान की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सूबे सिंह ने बिना समय गंवाए पैप्सी प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू करा दी।

नूंह में पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध बीयर से भरा कंटेनर

नूंह में पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध बीयर से भरा कंटेनर

कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन चौकी प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव कोटला निवासी आसिफ के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान कंटेनर से 513 पेटी टुबर्ग बीयर और 140 पेटी थंडर बोल्ट बीयर बरामद हुई। कुल 653 पेटियों में 15,672 बीयर कैन मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बीयर परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

नूंह पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी की कोशिश, भारी मात्रा में बीयर बरामद।

नूंह पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी की कोशिश, भारी मात्रा में बीयर बरामद।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा है और स्थानीय लोगों ने भी चौकी प्रभारी सूबे सिंह व उनकी टीम की सतर्कता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद | भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं को बारीकियां सिखाने के लिए अग्रोहा शक्ति पीठ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर आज (रविवार) को भी जारी रहेगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग...
Continue Reading

नूंह। हरियाणा में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव : MLA आफताब ने राज्य सरकार को पत्र भेजा

बबीता वर्मा
|
विधायक आफ़ताब अहमद
विधायक आफ़ताब अहमद
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले के विधायक आफ़ताब अहमद ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव करने का अनुरोध किया है। पत्र में विधायक ने स्पष्ट किया कि अधिकृत हिलाल कमिटी और केंद्रीय हिलाल कमिटी के निर्णय अनुसार इस बार ईद-उल-जुहा 28 मई...
Continue Reading

नूंह मेवात | 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु बेहाल : बिछौर-नीमका के बीच 3 किमी तक नहीं पानी छांव की व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल

बबीता वर्मा
|
पानी और छांव की व्यवस्था नहीं
पानी और छांव की व्यवस्था नहीं
नूंह मेवात |  जिले से गुजर रही ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा में हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं, लेकिन बिछौर और नीमका गांव के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। भीषण गर्म...
Continue Reading
Advertisement

Trending