यमुनानगर | समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान : सीटीएम पीयूष गुप्ता
यमुनानगर में सीटीएम पीयूष गुप्ता ने समाधान शिविर में शिकायतों के त्वरित निपटान का आश्वासन दिया। शिविर अब सोमवार और वीरवार को आयोजित होंगे।

यमुनानगर | सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 2 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें यमुनानगर निवासी मदन मोहन ने उपमंडल व तहसील परिसर छछरौली पर्यावरण से खिलवाड़ करने बारे, यमुनानगर निवासी बलवंत सिंह ने बिजली का ट्रांसफार्मर बदलने बारे समस्या रखी।
इस अवसर पर डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय अतुल कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
ईआरओ-कम -उपमंडल अधिकारी (ना.) व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र साढौरा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा लघु सचिवालय व्यासपुर में आयोजित बैठक के दौरान की। बैठक में सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एडिशनल एईआरओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपा गया एक महत्वपूर्ण, वैधानिक एवं समयबद्ध दायित्व है। मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए गणना प्रपत्रों का समय पर डिजिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा सरकारी दायित्वों के निर्वहन में चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना अनिवार्य है। सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित बीएलओ के कार्य की नियमित एवं सतत निगरानी करें, जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल सुधार सुनिश्चित कराएं तथा की गई कार्रवाई एवं अनुपालन की रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में इलेक्शन कानूनगो रजत कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह, विधानसभा क्षेत्र साढौरा के एईआरओ एवं एडिशनल एईआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी (ना.) व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई जिनको निवारण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।
एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समाधान शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
समाधान शिविर में नगर पालिका साढौरा के सचिव नितिन वत्स,उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व्यासपुर के एसडीओ धर्मेंद्र यादव,नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह,पशुपालन विभाग से डॉ. सतबीर सिंह ,क्रीड विभाग से विनोद, उपमंडल अधिकारी कार्यालय से लिपिक मोहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



