बच्चों को मच्छरों से बचाव का संदेश : वर्ल्ड मॉस्किटो डे मनाया | बीमारियों की दी जानकारी | रोकथाम के उपाय बताए

स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के सामने जवाहरनगर स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड मॉस्किटो डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, उनके कारणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि मच्छरों से बचाव के लिए अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी है। ऐसी जगहों पर पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, जहां मच्छर पनप सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान बच्चों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि थोड़ी सी सावधानी और नियमित साफ-सफाई से मच्छरों के प्रजनन को रोकने में मदद मिल सकती है।
विद्यालय की बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी मॉस्किटो अवेयरनेस कैंप में भाग लिया। उन्होंने छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाव और उन्हें पैदा होने से रोकने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।
विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी और चेयरपर्सन निशा सैनी ने कहा कि मॉस्किटो अवेयरनेस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के तरीके बताना है। बच्चों के माध्यम से यह जागरूकता उनके परिवारों तक भी पहुंच सकती है।
उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण है। स्कूल स्तर पर बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी देने से उनमें कम उम्र से ही अच्छी आदतें विकसित की जा सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्हें अपने आसपास पानी जमा न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक शेर सिंह सैनी, एमडी कुलदीप सैनी, प्राचार्या शालिनी गोयल, बचपन हेड पूनम गोस्वामी, उप प्राचार्या मोनिका दीवान और प्रवक्ता अमर सिंह सोनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Editor: गरिमा बागोतिया



