ज़िला
महेंद्रगढ़ | आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम योगेश सैनी ने प्रबुद्ध नागरिकों संग की बैठक | जनसहयोग की अपील
महेंद्रगढ़ | नगर में बढ़ती आवारा पशुओं, कुतो एवं बंदरों की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) योगेश सैनी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर को कैटल फ्री बनाने तथा बंदरों के आतंक से आमजन को राहत दिलाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। इस विषय को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बाला जी चौक पर एक सांकेतिक धरना भी दिया था जिसपर एसडीएम योगेश सैनी ने रविवार को एक प्रतिनिधि दल से 11 बजे मिलने का समय निर्धारित किया था।
बैठक के दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा का हालचाल भी जाना, जिन्हें कल ही बंदरों के हमले में चोटें आई थीं। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
एसडीएम ने कहा कि शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर पशुओं को खुला न छोड़ें तथा आवसीय क्षेत्र में आवारा पशुओं खाने का सामान न डाले नगर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए। एसडीएम ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
बैठक में आज सुरेंद्र बंटी प्रधान व्यापार मंडल अपने निजी काम की वजह से बाहर होने के कारण पहुंच नहीं सके , सुरेंद्र बंटी द्वारा नियुक्त टीम के सदस्य
सुरेश सैनी प्रधान सैनी सभा, लक्ष्मीनारायण सैनी प्रधान हलवाई यूनियन, दिनेश वैध प्रधान ब्राह्मण सभा,जयप्रकाश मिश्रा जी, महाबीर भांडोरिया पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा, महेश सोनी जी, गोप अरोड़ा जी, अश्वनी सोनी पार्षद प्रतिनिधि, नरेश चैयरमेन, विजय गर्ग, नरेश जोशी प्रधान मास्टर जयनारायण सांस्कृतिक मंच, अनिल तिवाड़ी कैमिस्ट यूनियन ,पवन तायल, प्रदीप बॉलरोडिया प्रधान हरियाणा पत्रकार संघ, आनद शर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, कृष्ण सैनी पत्रकार, सौरभ शर्मा पत्रकार, सुरेश चांद हलवाई यूनियन और नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा
महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
कनीना24 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल