ज़िला
नांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
नांगल चौधरी। दोस्तपुर गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। लूजोता मोड़ पर गांव का नाम दर्शाने वाला साइन बोर्ड नहीं होने के कारण राहगीरों, बाहरी लोगों और वाहन चालकों को गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को सही रास्ता पूछना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी।

लुजोता मोड पर पहले लगा बोर्ड
इस समस्या को गांव के सरपंच बाबरुभान ने गंभीरता से उठाया और संबंधित विभाग के समक्ष मामला रखा। वहीं, ग्राउंड जीरो न्यूज ने भी जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की और पुराने बोर्ड को हटाकर नया साइन बोर्ड स्थापित कर दिया।

समस्या का समाधान कर अब लगाया गया नया बोर्ड
नए बोर्ड पर अब दोस्तपुर गांव का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को गांव की पहचान करने में आसानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण सुविधा है, जिससे गांव की पहचान भी मजबूत होगी और लोगों को मार्गदर्शन भी मिलेगा।
ग्रामीण सरजीत, दीपक, विकास, छोटेलाल, अंकित, नरेंद्र और जीतू ने इस कार्य के लिए सरपंच बाबरुभान, पीडब्ल्यूडी विभाग और ग्राउंड जीरो न्यूज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक पहुंचाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि गांव का विकास और सुविधाएं लगातार बेहतर होती रहें।
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
नांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
नांगल चौधरी | छात्राओं ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण : अधिकारों व सुरक्षा के प्रति हुईं जागरूक, बोर्ड टॉपर चित्रा का भी हुआ सम्मान
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
सतनाली19 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नारनौल4 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी1 day agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नांगल चौधरी1 day agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप