ज़िला
नारनौल | डीसी अनुपमा अंजली ने किया एसटीपी का निरीक्षण : शुद्ध पानी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश | इसी महीने प्लांट चालू करने के आदेश
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज रेवाड़ी रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट से शोधित होकर निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को तय मानकों के अनुरूप पानी की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने छलक नाले तथा गोद-बलाहा क्षेत्र में नदी का भी दौरा किया।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेवाड़ी रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इसी महीने पूरी तरह से चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लांट से साफ होने वाला पानी नदी में छोड़ा जाता है और हरियाणा सरकार ने इस शोधित जल को किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाने की महत्वपूर्ण योजना तैयार की है।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार यह योजना क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर को सुधारने और जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शोधित पानी की गुणवत्ता खेती और फसलों के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो, ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसलिए पानी की सफाई प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी, इरिगेशन विभाग के एक्सईएन संदीप, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से अनुज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद
नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे
नारनौल | मुकुंदपुरा पंचायत में 5 करोड़ की एफडी तोड़ने का मामला : विजिलेंस जांच की सिफारिश | सरपंच समेत कई पर सवाल
-
नारनौल23 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल24 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान