ज़िला
नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे
नारनौल। जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम को ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम और गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट रिव्यू करने के नाम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी चैनगढ़, जिला झुंझुनूं और राहुल निवासी पिपराली, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी भारत सिंह को 16 मई को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों से कुल 10,34,263 रुपये की ठगी की गई थी।
पुलिस जांच के अनुसार ठगी की शुरुआत पिछले वर्ष 4 सितंबर को हुई, जब शिकायतकर्ता को टेलीग्राम के एक कॉइन मैप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद अलग-अलग टेलीग्राम आईडी से उसे गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट को रेटिंग और रिव्यू देने का टास्क दिया गया। बदले में प्रति प्रमोशन 3 से 5 हजार रुपये कमाने का लालच दिया गया।
शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने डेमो टास्क के नाम पर शिकायतकर्ता के खाते में 200 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन, अकाउंट अनफ्रीज करने और रेपुटेशन पॉइंट बढ़ाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में पैसे जमा करवाए गए। इस तरह एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों से लाखों रुपये ठग लिए गए।
मामले में साइबर थाना नारनौल में भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टेलीग्राम खातों और बैंक खातों की गहन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 जून को विकास और 9 जून को राहुल को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ठगी की राशि में से अपना कमीशन काटकर बाकी रकम मुख्य साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का काम करते थे। आरोपी राहुल के खिलाफ राजस्थान में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह दिल्ली के एक अन्य साइबर फ्रॉड मामले में भी वांछित था।
पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि टेलीग्राम, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब और घर बैठे कमाई के ऑफर्स से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अज्ञात खातों या यूपीआई आईडी में पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद
नारनौल | मुकुंदपुरा पंचायत में 5 करोड़ की एफडी तोड़ने का मामला : विजिलेंस जांच की सिफारिश | सरपंच समेत कई पर सवाल
नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह
-
नारनौल21 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल21 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय3 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा