राजस्थान | पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 की मौत | 5 गंभीर झुलसे | जांच शुरू

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

राजस्थान | राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार खोह नागोरियान के आयशा नगर तलाई क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में झुलसे मजदूरों को तत्काल जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अधिकांश घायल 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। साथ ही फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई दिल्ली | INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक : 25 दल हुए शामिल | शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग | 5 मुद्दों पर बनी सहमति

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सातवीं बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें 25 राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय सर्वे में चमके आईएएस अजय कुमार : देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल | सीएमओ में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात अजय कुमार को प्रशासनिक नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘...
Continue Reading

अहमदाबाद | अवैध घुसपैठ पर बड़ा प्रहार : 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में | 166 बांग्लादेशी मिले | शहरभर में चला अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान 166 लोगों के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों के दस्तावेजों की जां...
Continue Reading
Advertisement

Trending