Home: नोएडा सामान्य
नोएडा लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 44.01 प्रतिशत मतदान

नोएडा लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 44.01 प्रतिशत मतदान

नोएडा | सामान्य | 4/26/2024, 10:53 AM | Ground Zero Official

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) लोकसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जहां गौतमबुद्ध नगर में की पांचों विधानसभा के 26 लाख 75 हजार 148 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। वहीं गाजियाबाद में मतदाताओं की संख्या 29,41,624 है। गाजियाबाद सीट पर कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

गौतमबुद्ध नगर में 3 बजे तक विधानसभावार हुई इतनी वोटिंग

  • दादरी 44.29
  • जेवर 44.70
  • खुर्जा 47.11
  • नोएडा 39.82
  • सिकंदराबाद 48.48
  • कुल मतदान : 44.08

LATEST