लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर 54.83 प्रतिशत से अधिक मतदान
उत्तर प्रदेश | सामान्य | 4/27/2024, 1:29 AM | Ground Zero Official
बढ़ती गर्मी का असर शुक्रवार को दूसरे चरण में यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर हुए मतदान पर दिखा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर (अजा), अलीगढ़ और मथुरा में महज 54.83 फीसदी मतदान हुआ। ये पहले चरण की तुलना में करीब 5.76 फीसदी कम है। 19 अप्रैल को पहले चरण में प्रदेश में कुल 60.59 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर हुए मतदान से यह 7.93 फीसदी कम है। इस बार 64.02 फीसदी वोटिंग के साथ अमरोहा पहले स्थान पर रहा। मथुरा में सबसे कम 49.29 फीसदी वोट पड़े। सभी जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया स्वतंत्र व निष्पक्ष बनाए रखने के लिए 8852 पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग की गई। इसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की गई। इसके अलावा 967 पोलिंग बूथों पर वीडियोग्राफी की गई।
शिकायत पर बदली गई यूनिटें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी। मॉक पोल के दौरान 24 बैलेट यूनिट, 213 कन्ट्रोल यूनिट और 469 वीवीपैट बदले गए। मतदान शुरू होने के बाद शाम पांच बजे तक 48 बैलेट यूनिट, 48 कन्ट्रोल यूनिट एवं 208 वीवीपैट बदले गए।
कहां कितना मतदान
क्षेत्र 2019 2024
अमरोहा 71.05 64.02
मेरठ 64.29 58.70
अलीगढ़ 61.68 56.62
बागपत 64.68 55.96
बुलंदशहर 62.92 55.79
गौतमबुद्ध नगर 60.49 53.06
गाजियाबाद 55.89 49.65
मथुरा 61.08 49.29
कुल 62.76 54.83
LATEST
Aaj Ka Rashifal 08 May 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के...
आलिया भट्ट फिर हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, इस बार पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ है कने...
भारत ने मॉरीशस को चावल निर्यात की मंजूरी दी, भेजा जाएगा 14,000 टन गैर-बासमती सफे...
Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा ने 12 साल पहले की थी ‘सूर्योदय’ की भविष्यवाणी, अब ...
पति को सही सलामत देखना चाहती हो तो रात गुजारो...दुबई में बंधक बनाए गए युवक को छु...
ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए किया थर्ड डिग्री टाॅर्चर, मास्टर माइंड सम...
BMW से टच हो गई थी महिला की कार, दबंगों ने मचाया बवाल, पीछा कर बोला हमला...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिला शव...